जहाँ डाल डाल पर सोने

जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरावो भारत देश है मेरा ।

जहाँ सत्य अहिंसा और धरम का पग पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरावो भारत देश है मेरा
जय भारती जय भारती
यह धरती वो जहाँ ऋषि मुनि जपते हरी नाम की माला 
हरी ओमहरो ओमहरो ओमहरी ओम
जहाँ हर बालक इक मोहन हैऔर राधा इक इक बाला ।
जहा सूरज सब से पहले आकर डाले अपना फेरा,
वो भारत देश है मेरावो भारत देश है मेरावो भारत देश है मेरा
जहाँ गंगा यमुना कृष्णा और कावेरी बहती जाये ।
जहां उत्तर दक्षिण पूर्व पछिम को अमृत पिलवाये ।
कहीं यह जल फल और फूल उगाये केसर कहीं बिखेरा,
वो भारत देश है मेरावो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा
अलबेलों की इस धरती के त्यौहार भी हैं अलबेले ।
कहीं दिवाली की जगमग है होली के कहीं मेले ।
जहाँ राग रंग और हसी ख़ुशी का चारो और है घेरा,
वो भारत देश है मेरावो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा
जहां आसमान से बाते करते मंदिर और शिवालये ।
किसी नगर में किसी द्वार पर कोई ना ताला डाले ।
और प्रेम की बंसी जहाँ बजाता आए श्याम सवेरावो भारत देश है मेरा
जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरावो भारत देश है मेरा ।
जहाँ सत्य अहिंसा और धरम का पग पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरावो भारत देश है मेरा
जय भारती जय भारती

Comments

Popular posts from this blog

ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा

संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं

है प्रीत जहाँ कि रीत सदा